Big StoryCity

सैकड़ों कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन ; नवीन बोले- सभी अब मोदी के सिपाही बनना चाह रहे

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को प्रदेश सह प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सामने सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा, आज देश के साथ विश्व में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है। आज हर कोई मोदी जी का सिपाही बनना चाह रहा है, यही वजह है कि लगातार कई पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में प्रवेश ले रहे हैं।
श्री नवीन ने भाजपा में प्रवेश करने वाले लोगों से कहा, आप सबका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है, अभिनंदन है। उन्होंने कहा, भाजपा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार तीन विषयों को आधार मानकर काम करती है। हर गरीब तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना, देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना, देश का परचम, विश्व भर में लहराना। उन्होंने कहा, केंद्र में जब मोदी जी की सरकार बनी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी, और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिले इस दिशा में कार्य करेगी। देश की गरीब जनता के लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना, वैक्सीन, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन केंद्र की मोदी सरकार कर रही है और गरीबों को इसका लाभ भी मिल रहा है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button