Big StoryRaigarh

“सुशासन तिहार 2026: खूंटीटोली में जिला स्तरीय शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा, ग्रामीणों को घर के पास ही मिले समस्याओं का समाधान: कलेक्टर रोहित व्यास



जशपुरनगर (गौरी शंकर गुप्ता)। विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव विभिन्न विभागों के समक्ष प्रस्तुत किए।

शिविर में ग्राम टांगरगांव, हथगड़ा, बरजोर, नरियरडांड, पुसरा, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली, चेटबा, सूजीबहार, ढुढरूडांड, जुमईकेला, छेराघोघरा और केनाडांड सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित किया जाए। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का तत्काल परीक्षण किया जाए। जिनका मौके पर समाधान संभव हो, उन्हें तुरंत निराकृत किया जाए, जबकि शेष आवेदनों का पंजीयन कर संबंधित विभागों को शीघ्र भेजा जाए। साथ ही प्रत्येक हितग्राही को उसकी पात्रता और अपात्रता की स्पष्ट जानकारी देने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना, सौर सुजला योजना, लखपति दीदी योजना, स्व-सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील की। इसके साथ ही श्रम योगी मानधन योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं और दिव्यांगजन हितग्राही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को कुपोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने, महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी पूर्ण करने, किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने तथा उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से जुड़ने के लिए भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं की जानकारी हर ग्रामीण तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button