June 11, 2026

बस्तर ओलंपिक में अभनपुर कन्या शाला का शानदार प्रदर्शन

0
बस्तर ओलंपिक में अभनपुर कन्या शाला का शानदार प्रदर्शन

घरघोड़ा/ रायगढ़ (गौरीशंकर गुप्ता)। बस्तर ओलंपिक में शासकीय स्कूल उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला अभनपुर, कांकेर की छात्राओं एवं छात्रों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई वजन वर्गों में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।


जूनियर वर्ग – बालिका

  • 44 किग्रा – किरण सरोज — द्वितीय स्थान
  • 48 किग्रा – शांता यादव — द्वितीय स्थान
  • 53 किग्रा – प्रीति मरकाम — द्वितीय स्थान

जूनियर वर्ग – बालक

  • 60 किग्रा – पुलस्त साहू — तृतीय स्थान
  • 65 किग्रा – विवेक कोर्राम — प्रथम स्थान

सीनियर वर्ग – महिला

  • 48 किग्रा – पेनालिका यादव — द्वितीय स्थान
  • 53 किग्रा – योगिता दर्रो — तृतीय स्थान

सीनियर वर्ग – पुरुष

  • 60 किग्रा – प्रकाश जैन — द्वितीय स्थान
  • 65 किग्रा – राकेश कुमार चुरेंद्र — तृतीय स्थान

इन सभी खिलाड़ियों के कोच माधुरी साहू हैं। विजेता खिलाड़ियों को स्कूल के प्राचार्य श्री रामप्रसाद नेताम, अध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, श्री टिकेश्वर सिन्हा, श्री अनिल दहिले, श्री रमेश निषाद, श्री संजय जैन एवं समस्त स्कूल शिक्षण-गण ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *