gharghoda

डीडीसी संतोष राठिया का चार दिवसीय दौरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन ,पीडीएस पर करेंगे फोकस


घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया द्वारा दिनांक 7 नवंबर से 13नवंबर तक विकास खान के 40ग्रामों में शासन द्वारा संचालित कार्यों का निरीक्षण तथा संचालन व्यवस्था को देखेंगे।
जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया ने कहा कि आज केंद्र तथा राज्य सरकार का कई योजना ग्राम स्तर पर संचालित है,जिसमे प्रधान मंत्री आवास योजना तथा जल जीवन मिशन प्रमुख है, हितग्राहियों से सीधा मुलाकात तथा जल जीवन मिशन के धरातल पर हुए कार्य का अवलोकन कर सत्यता से अवगत होंगे।ग्राम कटंगडीह से प्रारंभ कर दौरा का समापन ग्राम बेहामुडा में करेंगे। भ्रमण के दौरान सरपंच, जनपद सदस्य भी साथ होंगे। राठिया ने यह भी कहा कि सरपंचों द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों का मूल्यांकन तत्काल उपयत्रियों द्वारा किया जावे,तथा कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो ,यह भी सुनिश्चित हो,इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button