Big StoryCityRaigarh

“ऑपरेशन अंकुश: पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते दो गिरफ्तार”

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम तराईमाल स्थित बीएस स्पंज के पास जुआ खेलते दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दिनांक 04 मई को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तराईमाल क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पेड़ के नीचे दो व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक कुमार डिस्टाल्ले (पिता रामचंद्र, उम्र 28 वर्ष, निवासी जेलपारा, थाना जूटमिल रायगढ़) तथा अभय चौहान (पिता सुरेश चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी विजयपुर मां बिहार कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर रायगढ़) बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी दीपक कुमार डिस्टाल्ले के पास से 03 नग स्टाईगर गोटी और एक पुराना इस्तेमाली टॉवेल तथा आरोपी अभय चौहान के पास से एक प्लास्टिक बोरी और नगदी ₹1,700 बरामद कर जब्त किया गया। दोनों आरोपियों ने हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिलाना स्वीकार किया।

इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और फील्ड इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button