gharghoda

राधेश्याम राठीया के प्रचार में जोरशोर से जुटे भाजपाई, बाजे-गाजे और डीजे लेकर पहुंच रहे गांव-गांव

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम राठीया को जिताने के लिए जिला भाजपा एवं मंडल प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर ने अपने मंडल टीम के साथ भी भरी दोपहरी में गांव गांव में जनसंपर्क कर कमल छाप पर वोट देने के लिए आह्वान किया है। जनता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने का मन बना लिया है। भाजपा के रीति नीति अनुसार जन संपर्क अभियान की शुरुवात ग्राम दोरम के मंदिर से नारियल फोड़ कर किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप के सुनील सिंह ठाकुर, नरेश बेहरा, सुभाष गुप्ता, बेद राणा,दामोदर राठिया,शीरोताम चौहान, कांशी राम राठिया सरपंच , संतोषी राठिया, सहोद्रा चौहान जनपद अध्यक्ष, संतोष राठिया जिला पंचायत सदस्य , मुख्य रूप से शामिल रहे।
मंडल भाजपा की ओर से बाजा गाजा और डीजे प्रचार वाहन के साथ टेरम, फगुरम, करिछापर,पत्ररापाली, रूमकेरा, पोरड़ा कुरमिभौना, बरोद, पोरडीबरोद,बुलेकेरा, पुस्लदा,कोस्मघाट,पूरी और कुडुमकेला में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष,युवा शामिल होकर घर घर वोट अपील किया गया।
ग्राम कोस्मघाट में भरी दोपहरी में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सुनील सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे क्षेत्र लिए गर्व की बात है की केंद्रीय नेतृत्व ने राधे श्याम राठिया को भाजपा लोकसभा का प्रत्याशी बनाया। आदिवासी समाज का सीधा संबंध दिल्ली से होगा। राज्य के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सता समहलते ही महिलाओ लिए महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाया है। धान खरीदी और बोनस का लाभ भी सबको मिला है।
जन संपर्क कार्यक्रम में राजेश बेहरा, विजय बेहरा, गोकुल राठिया,यदु साहू,मनबोध बेहरा,सुखदेव राठिया,अनुज राठिया, बिद्राम राठिया,अमर नाथ चौहान,विश्वनाथ बेहरा, राजकुमार,दिलीप साहू,श्याम श्रीवास,उमेश,पप्पू गिरी,लंबोदर बेहरा, परमाबंद यादव,बलदेव बेहरा,विनोद,गुलाब राठिया, गगन ठाकुर,केदार साहू, नारायण अग्रवाल, भीमा, पवन बंजारा, मोहलेश, कौशल्या साहू, सविता साहू,निर्मला महंत,मन्ना ठाकुर,नरसिंह बेहरा,राठिया सरपंच, जल सिंह,कप्तान राठिया, करम सिंह राठिया, बेलार राठिया, रूप सिंह राठिया, रूप सिंह राठिया सरपंच, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई शामिल थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button