gharghoda

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का ग्राम पंचायत ढोरम में जबरजस्त आयोजन

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्राम ढोरम में आयोजित किया गया , ग्राम पंचायत ढोरम के गौटीया श्री दामोदर रठिया , सरपंच श्री कांशी राम रठिया उप सरपंच श्री अभिमन्यु उराव , सचिव श्री मेहत्तर चौहान श्री मित्रभानु राठिया , श्री सिरोत्तम चौहान , श्रीमती भानुमती राठिया श्रीमती तारा धोबा की उपस्थिति में संकुल की माध्यमिक खंड से पतरापाली, ढोरम,रूमकेरा कांटाझरिया व प्राथमिक खंड में प्राथमिक शाला ढोरम,पतरापाली, कांटाझरिया, रूमकेरा, कुधरीपारा ने भाग लिया जिसमें बालक बालिकाओं के लिए 50,100, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, बाल फेक, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, घड़ा दौड़, रस्सी दौड़, खो-खो,कबड्डी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन, नृत्य,एकांकी सामूहिक नृत्य सम्मिलित रहा जिसमें सभी संकुल के विद्यालय की छात्र,छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
प्राथमिक व माध्यमिक खंड दोनों ही के चैंपियनशिप पतरापाली के नाम रहा । संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अभूतपूर्व सफलता के लिए शैक्षिक समन्वयक लक्ष्मण यादव ने ग्राम पंचायत ढोरम के सरपंच श्री कांशीराम रठिया एवं स्मस्त कार्यकर्ताओं ,सभी शिक्षक साथियों का हृदय से आभार , धन्यवाद एवं सभी को शुभकामनाएँ दी ।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button