gharghoda

अखिलेश सिंह ने संभाला एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख का कार्यभार

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना को नया नेतृत्व मिला है। श्री अखिलेश सिंह ने परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने 1993 में एनटीपीसी में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और रिहंद, विन्ध्याचल, रायपुर, लारा और बोंगाईगांव सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी सेवाएँ दी हैं। वे पूर्व में एनटीपीसी लारा और असम स्थित एनटीपीसी बोंगाईगांव के भी परियोजना प्रमुख रह चुके हैं।



मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले श्री सिंह ने बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से विद्युत अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में स्नातक किया है। उनका विद्युत अनुरक्षण (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस), ईंधन प्रबंधन तथा संयंत्र संचालन (ऑपरेशंस) के क्षेत्रों में तीन दशकों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है।

अपने पहले संबोधन में श्री अखिलेश सिंह ने तलईपल्ली टीम के उल्लेखनीय प्रदर्शन की सराहना करते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में 110.3 लाख टन कोयला उत्पादन और 103.4 लाख टन कोयला प्रेषण की उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमें न केवल राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सतत प्रयास करना होगा, बल्कि कार्यक्षेत्र में सुरक्षा और सतत विकास के साथ आसपास के क्षेत्रों के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संचालन में उत्कृष्टता के साथ-साथ समावेशी विकास, सामुदायिक उत्थान तथा कर्मचारियों की भलाई पर भी बल देने की बात कही। उनके नेतृत्व में परियोजना से और भी ऊँची उपलब्धियों की अपेक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button