June 11, 2026

घरघोड़ा में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही

0
घरघोड़ा में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,  पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में उरांवपारा, घरघोड़ा में दबिश दी गई, जहां भारी मात्रा में हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी रामभरोस उर्फ बंटू उरांव पिता मनबहाल उरांव (उम्र 38 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 उरांवपारा, घरघोड़ा, अपने घर के सामने शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक जरिकेन से कुल 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई गई है। एक जरिकेन में 20 लीटर और दूसरे में 10 लीटर शराब भरी हुई थी।थाना घरघोड़ा में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार पटनायक, आर. हरीश पटेल तथा महिला आरक्षक सुप्रिया सिंह सिदार की भूमिका उल्लेखनीय रही। घरघोड़ा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही दबिश और कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *