June 10, 2026

महाविद्यालय परिसर में रासेयो इकाई द्वारा स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम आयोजित

0
महाविद्यालय परिसर में रासेयो इकाई द्वारा स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम आयोजित

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते रासेयो इकाई द्वारा आज रासेयो की दैनिक गतिविधि के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की एवं श्री एस. एल. साहू जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ गमलों की पुताई का कार्य छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर कु. नैना टोप्पो (सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र) एवं दीपक सिंह ठाकुर की विशेष भूमिका रही। उन्होंने स्वयं छात्रों के साथ फावड़ा थामकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा अपने गार्डन की साफ-सफाई भी छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर की।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ का सहयोग प्राप्त हुआ। छात्र-छात्राओं में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर से राज सारथी, युवराज, कु. रमा, रविनेश्वरी, चंदा, संजना तथा बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर से डिलेश्वरी, बिंदिया, रूप नारायण सहित अन्य स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को स्वल्पाहार कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस स्वच्छता अभियान से छात्रों में स्वच्छता एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *