Sports

प्रधानमंत्री ने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपंडी को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक जीतने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्होंने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 65 किलोग्राम स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपंडी को बधाई दी।


श्री मोदी ने कहा कि उनकी सफलता से हर भारतीय प्रसन्‍न और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्‍होंने मुथुपंडी के आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में साझा किया:

“भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक!

ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 65 किलोग्राम स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपंडी को बधाई। उनकी सफलता से हर भारतीय प्रसन्‍न और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके आने वाले प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button