CG News

साइबर जागृति एवं साइबर संकल्प अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री विष्णु देव साय जी ने साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए ली साइबर जागृति सेल्फी।


माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने दिया साइबर अपराधों से सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश

आज सेवा से संकल्प अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णुदेव साय जी ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा लगाये गए साइबर जागृति अभियान के तहत जांगरूकता सेल्फी लेते हुए सभी को साइबर अपराध से सतर्क रहने का संदेश दिया । साइबर अपराध से मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के छत्तीसगढ़ पुलिस के इस अभियान में सभी को भागीदार बनने का संदेश दिया।,

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की आप सभी से अपील है कि हम सभी साइबर अपराध से मुक्त सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प लें।किसी भी अनजान व्यक्तियों से ओटीपी शेयर ना करें,एपीके लिंक पर क्लिक न करें,अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल ना उठाएं ,एटीएम पिन/ आधार नंबर किसी से शेयर ना करें,सोशल मीडिया में निजी जानकारी ना डालेंअपने एकाउंट /सोशल मीडिया का पासवर्ड हमेशा बदलते रहे, आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें ,कोई भी ऐप प्ले स्टोर या एप स्टोर से ही डाउनलोड करें कोई भी साइबर फ्रॉड होने पर मदद के लिए 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।सतर्क रहें सुरक्षित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button