Big StoryRaigarh

ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता: लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस ने मार्च माह में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया पोको मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च की रात उर्दना तिराहा के पास बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर ₹7,000 नगद और मोबाइल फोन लूट लिया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल उपयोग कर रहे आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में लूटकांड में शामिल दो आरोपियों तथा मोबाइल खरीदकर उपयोग करने वाले एक अन्य आरोपी की पहचान हुई।

पुलिस ने आरोपी आशु बरेठ, श्याम बरेठ और आदित्य चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले का एक अन्य आरोपी पहले से ही दूसरे लूट प्रकरण में जेल में निरुद्ध है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है तथा अपराधियों के साथ-साथ चोरी या लूट की संपत्ति खरीदने और उपयोग करने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button