June 11, 2026

श्वेता शुक्ला को मिली पीएचडी की उपाधि

0
श्वेता  शुक्ला को मिली पीएचडी की उपाधि

रायपुर। श्वेता शुक्ला को कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर ने लाइब्रेरी एवं इन्फर्मेशन साइंस विषय में उनके शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने शोध शीर्षक ‘‘छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालयों में सूचना खोज व्यवहार : टाटीबंध क्षेत्र’’ पर शोध कार्य पूर्ण किया है।



उन्होंने बताया कि इस शोध से टाटीबंध क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालयों में छात्रों व शिक्षकों की जीवन शैली का विस्तृत वर्णन किया गया है। उन्होंने डॉ. ज्योत्सना के निर्देशन से शोध कार्य पूर्ण किया है। वर्तमान में श्वेता शुक्ला महर्षि विद्या मंदिर-1 टाटीबंध रायपुर में ग्रंथपाल के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *