Big StoryCSCSSports

वुमेंस अंडर-23 टी-20 क्रिकेट : छत्तीसगढ़ ने उत्तरप्रदेश पर दर्ज की शानदार जीत

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा वुमेंस अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट 2024-25 का आयोजन 05 जनवरी से जारी है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच शुक्रवार को कटक में उत्तर प्रदेश अंडर-23 टीम के विरुद्ध खेला गया। उत्तर प्रदेश अंडर 23 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 100 रन बनाए। छत्तीसगढ़़ की ओर से कृति गुप्ता ने 43 रन तथा मानश्री मौर्य ने 21 रन बनाये। उत्तर प्रदेश अंडर-23 टीम की ओर से पार्थवी चोपडा तथा सोनाली सिंह ने 1-1 विकेट लिए। 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश अंडर-23 की टीम ने 18.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना पायी। उत्तर प्रदेश की ओर से सोनाली सिंह ने सर्वाधिक 13 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़़ की ओर से पहल टंडन तथा शिवानी यादव ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ ने मैच 26 रनों से जीत लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button