Big StoryNationalSports

पेरिस ओलंपिक में शरत कमल होंगे ध्वजवाहक

नई दिल्ली। अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन शरत कमल इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के ध्वजवाहक होंगे। दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को गुरुवार को देश के दल का प्रमुख (शेफ डी मिशन) नियुक्त किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने यह घोषणा करते हुए बयान में कहा कि यह 41 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ‘ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करते समय हमारे दल की एकता और भावना का प्रतीक है।’ कमल ने कहा, ‘पिछले तीन सप्ताह अविश्वसनीय रहे। ओलंपिक में जगह पक्की न होने से लेकर सिंगापुर में पिछले सप्ताह किए गए प्रदर्शन, रैंकिंग में 54 पायदान की छलांग लगाना और अब ध्वजवाहक नियुक्त किया जाना।’



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button