Big StoryState

दो बाइक में भिड़ंत के बाद विस्फोट से तीन युवक जले, एक की दर्दनाक मौत

बाइक जलकर खाक, चालक की मौके पर ही मौत


मोहला। शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग मोहला थाना क्षेत्र से 25 किलोमीटर दूर ग्राम मुचर में 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही दोनों बाइक विस्फोट के साथ आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना में तीन युवक जल गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 2 गंभीर रूप से घायल युवकों को दल्ली राजहरा की फोर्स ने बालोद इलाज के लिए पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलते ही दो जिलों की पुलिस टीम एक के बाद एक घटनास्थल पर पहुंची।
उल्लेखनीय की मोहला से 27 किलोमीटर दूर ग्राम मुचर और पीपरखार के बीच दो मोटर साइकिल सवार आमने-सामने भिड़ गए। घटना को लेकर बताया गया कि मृतक रामस्वरूप महला पिता विश्वनाथ महला 29 वर्ष निवासी अडमागोंदी थाना मोहला, मोहला की ओर से वापस अकेले मोटर साइकिल पैशन प्रो. से जा रहा था। विपरीत दिशा से मोटर साइकिल सवार टिकेश कुमार कुमेटी 17 वर्ष ग्राम मुचर निवासी तथा पीछे बैठे मनोज पोरते ग्राम कोसमी थाना खडगांव मोहला गोटाटोला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों तेज रफ्तार बाइक सवार आपस में भिड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि एक मोटर साइकिल की पेट्रोल टंकी में होल हो गया। विस्फोट के साथ दोनों बाइक व तीनों मोटर साइकिल सवार सड़क पर ही जलने लगे। इस भीषण हादसे में रामस्वरूप महला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर दल्ली राजहरा की पुलिस तत्काल हादसे की जगह पर पहुंचकर दोनों घायलों को बचाते हुए किसी तरह जल रहे बाइक के आग में काबू पाया। दोनों घायलों को आनन-फानन में दल्ली राजहरा से बालोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया गया है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button