gharghoda

मनरेगा खाते का बैलेंस चेक करने के नाम पर 40 हजार पार

डोभ खरवा टोली में मनरेगा का पैसा चेक करने के नाम पर हितग्राही के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने निकाले 40 हजार रूपए


घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। बता दे की दुलदुला विकासखंड अंतर्गत डोभ खरवाटोली में मनरेगा के हितग्राही खिलवा तिर्की अपने घर के आंगन में बैठा था तभी मोटरसाइकिल से एक अज्ञात व्यक्ति हेलमेट पहनकर आता है और पूछता है की आप मनरेगा के तहत मजदूरी का काम करते हो तो मनरेगा का जॉब कार्ड व आधार कार्ड लाओ काम का पैसा आया है या नही आया है चेक कर देता हुँ। खिलवा तिर्की ने जब अपना आधार और बैक पासबुक दिया तो चेक करने के बहाने अंगूठा लगवाकर 40 हजार रुपये खाते से पार कर दिया और फरार हो गया। इसकी जानकारी जब हितग्राही को लगी तो बैंक खाता चेक किया तो उसके खाते से 40 हजार रुपया कट गया है, वही इस मामले में पीड़ित दुलदुला के जनप्रतिनिधि अजय गुप्ता के साथ दुलदुला थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गये।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button