Big Story

देश भर में फेमस हैं भगवान श्री कृष्ण के ये मंदिर, एक बार जरूर करें दर्शन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूमधाम पूरे देश में जोरशोर से है। पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के अनगिनत मंदिर हैं, लेकिन भगवान श्री कृष्ण के कई ऐसे मंदिर हैं जो पूरी दुनिया भर में फेमस हैं। वैसे तो देश के श्रीकृष्ण मंदिरों में हमेशा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के समय इन मंदिरों में बेतहाशा भीड़ होती है।


जगन्नाथ मंदिर, पुरी

श्रीनाथ मंदिर, राजस्थान
में बना जगन्नाथ मंदिर 800 सालों से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर स्थित झंडा हमेशा हवा की विपरीत दिशा में लहराता है। यह काफी रहस्यमयी मंदिर है। इसी प्रकार नाथद्वारा राजस्थान में स्थित श्रीनाथ जी का मंदिर विश्व भर में प्रसिद्ध है। ये मंदिर 12वीं शताब्दी में बनाया गया था। मेवाड़ के राजा इस मंदिर में मौजूद मूर्तियों को गोवर्धन की पहाड़ियों से औरंगजेब से बचाकर लाए थे। यह मंदिर अपनी मूर्तियों और कलाकृतियों के लिए भी जाना जाता है।

श्री रंछोद्रीजी महाराज मंदिर, गुजरात


गोमती नदी के किनारे पर यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर में 8 गुंबद और 24 बुर्ज हैं जो सोने से बने हुए हैं। इस मंदिर के साथ ही लक्ष्मी जी का भी मंदिर है।

इस्कॉन मंदिर वृंदावन व बेंगलुरु


वृंदावन का इस्कॉन मंदिर साल 1975 में बनाया गया था। इस मंदिर में राधेकृष्ण की प्रतिमा काफी सुंदर है। यहां विदेशी श्रद्धालुओं काफी मात्रा में होते हैं। बेंगलुरु में भी भारत का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है। कहा जाता है कि यह मंदिर 1997 में बनाया गया था, जिसका उद्देश्य वैदिक और धार्मिक सभ्यताओं को बढ़ावा देने का था।

बालकृष्ण मंदिर हंपी, उड्डुपी मठ कर्नाटक


कर्नाटक के हंपी में स्थित बालकृष्ण मंदिर काफी यूनीक तरीके से बनाया गया है। यह मंदिर यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज वेबसाइट में भी मिलता है। इस मंदिर में कृष्ण जी का बाल रूप विराजमान हैं। उड्डुपी में स्थित श्रीकृष्ण मठ मंदिर को 13वीं सदी मे बनाया गया था। इस मंदिर के पास मौजूद तालाब के पानी में मंदिर का प्रतिबिंब दिखाई देता है। इसमें भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है।

 

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button