June 11, 2026

महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन कार्यशाला सम्पन्न

0
महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन कार्यशाला सम्पन्न

बिलासपुर/घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। 17 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गतिविधि ग्राम विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत रीति से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक अमर अग्रवाल , अति विशिष्ट अतिथि खादी ग्राम बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे, विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास गतिविधि प्रांत प्रमुख देवेंद्र तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम विकास विभाग संयोजक रोहित भांगे ने की। मातृशक्ति ग्राम विकास विभाग संयोजिका श्रीमती अंजू राजपूत भी मंचासीन रहीं। कार्यक्रम में समाज सेविका श्रीमती सुमन मुथा एवं एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक दीवान विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दृष्टिबाधित बालिका बहन पूजा सूर्यवंशी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत जिला संयोजक श्री हिमाचल साहू जी द्वारा तुलसी माला एवं तिलक लगाकर किया गया। प्रस्तावना मातृशक्ति विभाग संयोजिका श्रीमती अंजू राजपूत जी द्वारा प्रस्तुत की गई। अपने उद्बोधन में ग्राम विकास गतिविधि प्रांत प्रमुख देवेंद्र जी ने ग्राम विकास गतिविधि के माध्यम से छत्तीसगढ़ में चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित योजनाओं पर प्रकाश डाला और महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। अति विशिष्ट अतिथि खादी ग्राम बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे ने लोकल फॉर फैशन और लोकल फॉर नेशन की अवधारणा को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार खादी ग्राम बोर्ड स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है और महिलाएं इससे जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। समाज सेविका श्रीमती सुमन मुथा ने महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक विचार रखे। एक्सिस बैंक के प्रबंधक दीपक दीवान ने महिला समूहों को बैंकिंग योजनाओं से जोड़कर स्वावलंबी बनने के मार्ग बताए। कार्यक्रम के अंत में विभाग संयोजक रोहित भांगे के द्वारा सभी अतिथियों का एवं उपस्थित महत्व शक्ति का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन नगर संयोजक अमित चतुर्वेदी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में मुख्य रूप से नगर सहसंयोजक अंकित श्रीवास, नगर सहसंयोजक अजय साहू, अप नगर संयोजक संजय गुप्ता ,भूपेंद्र गुप्ता, माया पमनानी, सरिता खांडेकर ,चित्रलेखा, रीटा भमरा, सावित्री दुबे, आदि भाइयों बहनों का विशेष योगदान रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *