April 26, 2026

विक्रम सिंहदेव फिर बने चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

0
vikram

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। गठित कार्यकारिणी में चेंबर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर विक्रम सिंहदेव को मनोनीत किया गया है। विक्रम सिंहदेव ने कहा है कि मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसके लिए मैं सतीश थौरानी का ह्रदय से आभारी हूं। मैं पूर्व कार्यकाल के नेतृत्वकर्ता का भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिनके मार्गदर्शन व सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता। मैं चेंबर अध्यक्ष थौरानी को यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका निर्वहन मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ करूंगा। हम सभी का एक ही लक्ष्य व्यापारी हित सर्वोपरि होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *