gharghoda

सोशल फोरम आन ह्यूमन राइट्स के आईटी डायरेक्टर वरुन चौहान के प्रयास से केन्द्रीय सरकार के वेबसाइट ‘दर्पण’ में अधिकृत एनजीओ

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। रविवार 18 म ई की संध्या सोशल फोरम आन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान व राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दीकी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर की आनलाईन वेबीनार में विगत पांच वर्षों का फोरम की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि फोरम के आईटी सेल के डायरेक्टर वरुण चौहान के अथक प्रयास से हम एक बड़ी उपलब्धि हासिल किये है और हमारी एनजीओ केन्द्रीय सरकार की वेबसाइट में विधिवत पंजीकृत हो गई है इस खबर से उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने वरुण चौहान के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए कहा कि पांच वर्षों का लेखा जोखा और फोरम की सामाजिक गतिविधियों के साथ ही प्रत्येक वर्ष के आडिट की निरंतरता की संपूर्ण दस्तावेज भी पंजीयक को सौंपे गए परिणाम स्वरूप हमारी एनजीओ अब केन्द्रीय सरकार द्वारा सृजित ‘दर्पण’ नामक वेबसाइट में मान्यता प्राप्त हो चुकी है छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र प्रदेश के अनेकों जिलों में जिला स्तर की संगठनात्मक गतिविधियां भी सुचारू रूप से संचालित होने लगी है आजीवन सदस्यता भी बनायें जा रहे हैं जिन्हें आगामी जनरल कौंसिल की बैठक में गोल्डन कलर युक्त टोकन उपलब्ध कराया जायेगा जिसे जेब में धारण करने योग्य होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान ने देश के विभिन्न प्रदेशों से जुड़े प्रादेशिक अध्यक्षों और महासचिवों से एकाउंट खोले और जिन्होंने अपनी फीस अब तक फोरम को प्रदान नहीं की है पन्द्रह दिनों के भीतर जमा करें ताकि इस सत्र की आडिट कराने में फोरम को सहुलियत हो उन्होंने राजस्थान के प्रादेशिक अध्यक्ष गणेश शर्मा के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ लेने का जिक्र करते हुए दो महिने के बाद राजस्थान में जनरल कौंशिल की बैठक आयोजित करने की बात कही उन्होंने इसके पूर्व फोरम की वार्षिक पत्रिका ‘सफर’ प्रकाशित होने के पूर्व समस्त पदाधिकारियों सदस्यों से आह्वान किया कि समसामयिक विषयों पर लेख/आलेख व फोरम की तमाम सामाजिक गतिविधियों का सामग्री फोटोग्राफी सहित अविलंब भेंजे ताकि जिसको सफर में प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सके । उन्होंने दिल्ली एनसीआर और उत्तरप्रदेश की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए देश के अन्य प्रदेशों में भी उसी तरह की सामाजिक गतिविधियां को गति देने आह्वान किया।
आनलाईन हुए इस वेबीनार में छत्तीसगढ़ अध्यक्ष गनपत चौहान उत्तरप्रदेश महासचिव अमित पाण्डेय महाराष्ट्र महासचिव सफदर सिद्दीकी दिल्ली एनसीआर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र तोमर राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रामबाबू चतुर्वेदी राष्ट्रीय आईटी सेल के डायरेक्टर वरुण चौहान महाराष्ट्र जिलाध्यक्ष आशुतोष पाटिल,प्रभात कुमार छत्तीसगढ़ मिडिया प्रभारी बुधराम अग्रवाल कोषाध्यक्ष जितेन्द्र केसरी सहित अनेकों पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए अंत में आभार व्यक्त वाहिद सिद्दीकी ने किया !
राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का गठन यथाशीघ्र
उक्त बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान व राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दीकी ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में फोरम में महिला प्रकोष्ठ की भांति युवाओं को भी फोरम की मुख्य धारा में सामाजिक गतिविधियां चलाने अवसर प्रदान किया जायेगा जिसका राष्ट्रीय स्तर के युवाओं के नामों का चयन किया जा चुका है जिसकी घोषणा की जानी है !
आगामी राष्ट्रीय सेमीनार न्यायधानी बिलासपुर में
छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष गनपत चौहान ने छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोशल फोरम आन ह्यूमन राइट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने की बात पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि समय और तिथि निर्धारित कर सूचित करने की बात कही !



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button