April 26, 2026

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी को उस्मान बेग ने बताया लोकतंत्र पर हमला

0
01

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट के बाद उदय भानु चिब, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय युवा कांग्रेस को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आपराधिक साजिश, सरकारी कार्य में बाधा और शांति भंग सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है तथा उन्हें “मुख्य साजिशकर्ता” बताया है। दिल्ली की अदालत ने उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी के विरोध में रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और असहमति की आवाज़ को दबाना अलोकतांत्रिक है। उस्मान बेग ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आलोचना से डर रही है और दमनकारी रवैया अपना रही है। उस्मान बेग ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने तक वे वहीं रहकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उदय भानु चिब और उनके साथियों का समर्थन करते हुए सरकार की कार्रवाई को तानाशाही प्रवृत्ति बताया। दिल्ली में छत्तीसगढ़ से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और महासचिव राकेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद हैं। सभी नेताओं ने कहा है कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *