April 26, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीरगांव में हुआ पौधरोपण

0
11

नगर निगम ने निकाली स्वच्छता रैली, शहर को प्लास्टिक मुक्त रखने सभी ने ली शपथ



रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के निर्देशन में प्रदेश में संचालित हो रहे हरित स्वच्छता अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन सहभागिता सुनिश्चित करने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीरगांव नगर निगम में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में महापौर श्री नंदलाल देवांगन, सभापति श्री कृपाराम निषाद, नेता प्रतिपक्ष श्री ओम प्रकाश साहू, नगर निगम आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा सहित नगर निगम के एम.आई.सी. सदस्य, पार्षद व नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी शामिल हुए।

सघन पौधरोपण के माध्यम से हरित क्षेत्र विकास हेतु वार्ड क्र.-1 में स्थित नउवा तालाब परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीरगांव नगर निगम द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन भी हुआ जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह, स्वच्छता दीदियां व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। रैली के समापन पर सभी ने अपने शहर को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त रखने की शपथ भी ली। बीरगांव नगर निगम द्वारा भू-जल संवर्धन, वर्षा जल संचयन, स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार, हरित क्षेत्र विकास, जल-जनित बीमारियों की रोकथाम व स्वच्छता विषयक कई प्रबंध किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *