gharghoda

निःशुल्क पंचतत्व एवं एक्यूपंचर चिकित्सा शिविर का भव्य उद्घाटन

बिलासपुर/ घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास गतिविधि आरोग्य संस्थानम के तत्वावधान में 13 एवं 14 दिसंबर को आयोजित निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा एवं एक्यूपंचर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन तुलसी आंगन, तुलसी मिलेट चौपाटी, दीनदयाल कॉलोनी, अभिषेक विहार के सामने, मंगला-बिलासपुर में किया गया है, जो प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित रहेगा।



शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर शहर के उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर ग्रामीण के महामंत्री श्री यश मनहर मुख्य वक्ता के रूप में ग्राम विकास गतिविधि के प्रांत प्रमुख श्री देवेंद्र जी एवं कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत एवं हमारे मार्गदर्शक श्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया तथा जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं के इस प्रयास की सराहना की।

मुख्य अतिथि श्री अजीत सिंह भोगल ने कहा कि पंचतत्व एवं एक्यूपंचर जैसी प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियाँ आज के समय में आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया पहला सुख निरोगी काया,
दूजा सुख घर में हो माया,
बिना दुष्प्रभाव के रोगों के उपचार में सहायक हैं। विशिष्ट अतिथि श्री यश मनहर ने कहा कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। अंत में प्रांत प्रमुख श्री देवेंद्र जी ने ग्राम विकास गतिविधि के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों के बारे में बताया एवं चिकित्सा शिविर क्यों आवश्यक है इस पर प्रकाश डाला।

शिविर में पंचतत्व सिद्धांत के आधार पर पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश तत्वों के संतुलन द्वारा रोगों का उपचार किया जा रहा है। शिविर में सिरदर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, सायटिका, त्वचा रोग, मधुमेह, रक्तचाप, थायराइड, मानसिक रोग, महिला रोग सहित कान, नाक, साइनस एवं अन्य रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

चिकित्सा सेवाएँ गव्यसिद्ध चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र यादव तथा एक्यूपंचर चिकित्सक डॉ. अवंतिका अग्रवाल एवं डॉ. अर्चना अग्रवाल द्वारा प्रदान की जा रही हैं। बाहर से आने वाले मरीजों के लिए उचित दर पर ठहरने एवं मिलेट्स भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ के कार्यकर्ताओं एवं सह जिला कार्यवाह प्रोफेसर विनोद निर्मलकर जी एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख श्री रोहित भांगे जी जिला संयोजक हिमाचल साहू जी महिला संयोजक श्रीमती अंजू राजपूत जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर संयोजक अमित चतुर्वेदी द्वारा एवं आभार नगर सहसंयोजक अंकित श्रीवास जी द्वारा किया गया।
पंजीयन के रूप में युवा कार्यकर्ता मोहनीश कश्यप एवं साथी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button