June 11, 2026

कांस्टेबल दूल्हे को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, भौचक्के रह गए घराती-बराती

0
कांस्टेबल दूल्हे को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, भौचक्के रह गए घराती-बराती

कांकेर। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका अपने साथ ले गई। मामला 10 मई का है।   ग्राम कोकपुर में मगरलोड तहसील के ग्राम साजाडीह से एक पुलिस आरक्षक की बारात आई थी। शाम को बारात स्वागत के बाद सभी घराती व बाराती स्टेज में पहुंचे, जहां टिकावन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद शादी के अन्य रस्मों को पूरा करने दूल्हा और दुल्हन को मंडप में बिठाया गया। परंपरा अनुसार सभी रस्मों को पूरा करते हुए जब दूल्हा-दुल्हन भांवर घूमने के लिए उठे तो इसी दौरान दूल्हा की प्रेमिका पहुंची और दूल्हे को उठाकर ले जाने लगी। यह सब देख सब भौचक्के रह गए और शादी समारोह में खलबली मच गई।   शादी समारोह स्थल पर बैठे घराती व बारातियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन युवती नहीं मानी और दूल्हे को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ी रही। जब युवती से दूल्हे को उठाकर ले जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तीन साल से उनका प्रेम संबंध चल रहा है। शादी की बात को उसके प्रेमी ने छुपाकर रखा था। आज सुबह जब पता चला तो इसकी जानकारी लेने वह यहां पहुंची है। वह उसकी शादी किसी अन्य युवती के साथ नहीं होने देगी। अंतत: शादी का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *