April 26, 2026

जनजागरण अभियान के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी, घरघोड़ा से रजनीकांत तिवारी संयोजक नियुक्त

0
66

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के जिलाध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान के निर्देशानुसार “VB-G RAM G जनजागरण अभियान” के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इस अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के साथ आम जनता को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। घोषित सूची के अनुसार जिला स्तर पर संयोजक एवं सदस्यों की जिम्मेदारी विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार तय की गई है। टोली में विभिन्न अनुभवी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जो अभियान के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे। घरसिया, धरमजयगढ़, लैलूंगा, रायगढ़ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा छाल, घरघोड़ा, कापू, कुड़ूमकेला जैसे क्षेत्रों के लिए भी संयोजक और सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार राजिंकांत तिवारी को अभियान के तहत घरघोड़ा क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया गया है। वे अब जनजागरण अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आमजन से संपर्क की जिम्मेदारी निभाएंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि राजिंकांत तिवारी के नेतृत्व में घरघोड़ा क्षेत्र में अभियान को मजबूती मिलेगी और जनसंपर्क को नई गति मिलेगी।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान ने बताया कि यह अभियान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं जिला महामंत्री श्री विकास कोडिया ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *