April 26, 2026

“ज़ेस्ट फेस्ट 2026 – Crazy in the Nest” : नए साल पर “महेश्वरी युवा मंडल – महिला समिति द्वारा भव्य आयोजन

0
99

सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों का भव्य संगम



रायपुर। महेश्वरी युवा मंडल – महिला समिति, रायपुर द्वारा नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर आयोजित “ज़ेस्ट फेस्ट 2026 – Crazy in the Nest” शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना। “नया साल, नई शुरुआत और नया उत्साह” की भावना को साकार करता यह आयोजन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मूल्यों का सशक्त मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला समिति द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। विशेष आवश्यकता वाले मुकबधिर बच्चों को बिस्तर (Bedding Sets) प्रदान किए गए तथा अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में RO वाटर कूलर की स्थापना की गई। इसके साथ ही बच्चों में उद्यमशीलता (Entrepreneurship) की सोच विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया, जिससे कम उम्र में ही आत्मनिर्भरता, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावसायिक समझ को बढ़ावा मिला।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण

“एनिमल किंगडम” थीम आधारित फैशन शो में 6 वर्ष तक की आयु के 22 नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जादूगर अजूबा के चमत्कारी जादुई करतबों ने बच्चों सहित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तंबोला खेल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ₹25,000 का बंपर इनाम रखा गया।

सुरेश प्रजापत द्वारा प्रस्तुत भजन जेमिंग गतिविधियों ने कार्यक्रम में ऊर्जा और जीवंतता भर दी।

गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला समिति की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जी राठी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश जी मूँधड़ा, छत्तीसगढ़ माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा जी भटर, माहेश्वरी सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री राजेश जी तापड़िया, माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के अध्यक्ष श्री रोमिल राठी, छत्तीसगढ़ माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अजय जी राठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री कृष्णा जी लाखोटिया एवं श्री नीलेश जी मुंधड़ा ने किया। कार्यक्रम का समापन समारोह टाइटल स्पॉन्सर डॉ. सुनील जी खेमका की उपस्थिति में विशेष अतिथियों डॉ. सतीश जी राठी, श्री उमेश जी राठी, श्रीमती वर्षा जी मुंधड़ा, श्रीमती कंचन जी मुंधड़ा, श्री रितेश जी अग्रवाल एवं डॉ. विकास जी अग्रवाल द्वारा संपन्न हुआ।

प्रायोजकों का सराहनीय योगदान

टाइटल स्पॉन्सर: श्री नारायणा हॉस्पिटल

फूड पार्टनर: यारां दा अड्डा

वेन्यू पार्टनर: माहेश्वरी सभा (महेश्वरी भवन)

आउटडोर मीडिया पार्टनर: देशकार एडवरटाइजिंग

को-स्पॉन्सर्स: जीके इलेक्ट्रिक, क्राफ्टोलॉजी विद अनुपमा, अभ्यंत, अम्बे स्टील, आयरनमार्ट, संजीवनी, नेविगेट टू डिज़ाइन, उमेश अमित राठी, ऋषिक कंसल्टेंसी

पावर्ड बाय: दीपक मुंधड़ा (मोनी), राठी बिल्ड मार्ट, नवकार ज्वेलर्स, सुमीत ज्वेलर्स

सपोर्टेड बाय: राठी क्लिनिक एवं हरिओम

इस संपूर्ण आयोजन का कुशल इवेंट मैनेजमेंट ब्लू बनाना इवेंट्स द्वारा किया गया।

आयोजन की सफलता में सामूहिक प्रयास

माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति की सलाहकार श्रीमती नीता जी बजाज एवं श्रीमती नीलिमा जी लड्ढा, कार्यकारिणी सदस्य आशा जी राठी, जयति जी डागा, ममता जी टावरी, निकिता जी नत्थानी, वर्षा जी मुंधड़ा, नीता जी गट्टानी, गीतिका जी चितलांगिया, चंचल जी राठी, मेघा जी दम्मानी एवं अंजलि जी गिलड़ा के अथक प्रयासों से यह आयोजन ऊँचे स्तर तक पहुँचा।

साथ ही समाज के युवा साथियों सागर जी लाखोटिया, अमित जी राठी, राज जी बागड़ी, मारुति जी काबरा, वरुण जी माहेश्वरी, परेश जी भट्टर, अतुल जी टावरी, ऋषभ जी चांडक, राहुल जी गोयदनी, मीतेश जी तापड़िया, प्रतीक जी लड्ढा, शरद जी शारडा, कुंदन जी भट्टर एवं सिद्धांत डागा को विशेष धन्यवाद दिया गया, जो प्रारंभ से अंत तक आयोजन के साथ खड़े रहे।

विद्या काबरा – अध्यक्षा
निधि चांडक – सचिव
स्नेहा लाखोटिया – कोषाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *