April 26, 2026

सटेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया ठाकुर जोहरनी पर्व

0
IMG-20240913-WA0007

दुर्गूकोंदल ।नवाखानी के दूसरे दिन मनाया जाने वाला आदिवासियों का प्रमुख पर्व ठाकुर जोहरनी आदिवासी समुदाय द्वारा शुक्रवार को दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम सटेली में गायता के घर सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय द्वारा उपस्थित होकर पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित होकर गांव की समस्त लया, लायोर, माताएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं ग्राम प्रमुखों की अगुवाई में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। गायता व पटेल द्वारा पूरे विधि विधान पूर्वक ठाकुर जोहारनी पूजा किया गया। तत्पश्चात समाज के लोगों के द्वारा पारंपरिक मांदरी नृत्य व रेला पाटा नृत्य किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से गांव के गायता दयाराम नरेटी, ग्राम पटेल रमसू नरेटी, नाथूराम नरेटी, देवलाल नरेटी, शन्नूराम नरेटी,लखन नरेटी,सहित आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *