April 26, 2026

सेवानिवृत कर्मचारियों को नगर के शिक्षकों ने घर जाकर किया सम्मान

0
03

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में पदस्थ व्याख्याता भागीरथी प्रधान एवं शास उ मा शाला कया में सहायक ग्रेड तीन के पद पर कार्यरत इंद्राणी चक्रवर्ती के सेवानिवृत होने पर नगर के शिक्षकों ने उनके निवास स्थान पर जाकर शाल श्रीफल से सम्मान किया। भागीरथी प्रधान विगत कई वर्षों से घरघोड़ा विकासखंड में कार्यरत रहे एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में हिंदी व्याख्याता के शासकीय पद से सेवानिवृत हुए हैं।इंद्राणी चक्रवर्ती ने कार्यालयीन कर्मचारी के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घरघोड़ा में कार्य करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कया स्थानांतरित होकर वहां उन्होंने अपनी सेवा प्रदान करते हुए शासकीय पद से सेवानिवृत हुई। अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर घरघोड़ा नगर के शिक्षकों ने उनके निवास स्थान पर जाकर उनके द्वारा विभाग में किए कार्यों को स्मरण करते हुए उनका सम्मान कर उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की।कन्या शाला के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा, सुदर्शन चौधरी संदीप पाण्डेय संतराम साहू मनीष बोहीदार सुशील चौबे मनीष नंदे बी आर पैंकरा एवं विजय पंडा ने ग्रामीण नगरीय क्षेत्र में किए गए विभागीय शासकीय कार्यों को स्मरणीय बताया एवं कहा की अपने कार्यक्षेत्र में सेवाकाल के दौरान उत्साहपूर्वक सेवा प्रदान करनी चाहिए ताकि उसका अनुभव एवं शिक्षा का समुचित लाभ समाज एवं राष्ट्र को मिल सके।ज्ञात हो की 31मई को दोनो कर्मचारी शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *