gharghoda

घरघोड़ा आईटीआई में टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का प्लेसमेंट कैंप कल

घरघोड़ा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) घरघोड़ा में टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कल दिनांक 9 जनवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे संस्था परिसर में आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैंप में आईटीआई इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर सहित अन्य व्यवसायों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके एवं अनुभव प्राप्त प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। संस्था प्रबंधन ने अधिक से अधिक पात्र प्रशिक्षणार्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होने की अपील की है। यह कैंप स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button