gharghoda

घरघोड़ा में गौ सेवा संगम के अंतर्गत व्याख्यान सहित जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा संपन्न

घरघोड़ा (गौरीी शंकर गुप्ता)। गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति अंतर्गत गौ सेवा संगम कार्यक्रम के तहत गौ माता विज्ञान पर व्याख्यान, कार्यशाला का आयोजन किया गया | उक्त कार्यशाला एवं गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला घरघोड़ा मे सम्पन्न हुआ| गौ माता पर आधारित व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन में अरुणधर दीवान जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के मुख्य अतिथि एवं अन्ना सपारे मुख्य प्रवक्ता प्रांतीय संयोजक गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति रायपुर की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ |कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता की आरती से हुआ जिसमें छात्राओं एवं पालकों प्रतिनिधियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया |इस अवसर पर मुख्य वक्ता अन्ना सपारे ने गौ माता को भारतीय संस्कृति की पहचान बताते हुए विज्ञान के रूप मे निरुपित कर छात्र छात्राओं पालकों को गौ संरक्षण व संवर्धन की दिशा में सामूहिक प्रयास करने की बात कही |खेतोँ एवं वाटिकाओं मे जैविक खाद को प्राथमिकता प्रदान करते हुए वितरण किए गए गौ विज्ञान संबंधित ग्रंथ को पढ़ने अमल करने उपस्थिति नागरिकों से अनुरोध किया |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुणधर दीवान ने छात्राओं पालकों शिक्षकों से इस दिशा मे उत्साहपूर्वक कार्य करते हुए गौ माता को संस्कृति के साथ उनसे प्राप्त अवयव को विज्ञान से जोड़कर लाभान्वित होने की बात कही एवं गौ धाम की जानकारी दी |जिला संयोजक मनबोध बेहरा ने गौ विज्ञान परीक्षा एवं इस दिशा मे किए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की |गौ सेवा संगम को विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा ने भी सम्बोधित कर कार्यक्रम की जानकारी दी | ज्ञात हो की श्री सिंह के द्वारा परीक्षा को प्राथमिकता के रूप मे रखते हुए विकास खंड में पंजीयन हेतु सतत अभियान चलाया गया था |जिला संरक्षक राजीव दुबे एवं ललित यादव किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष,स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान, ब्लाक संयोजक गौ विज्ञान बसंत कुमार यादव बंशीधर बेहरा ब्लाक अध्यक्ष गौ सेवा, चंद्र शेखर गिरी मनबोध पटेल के साथ माध्यमिक खंड से छात्रा कु. आँचल भोय ने इस परीक्षा एवं आयोजन के संबंधित विचार रखे जिसका सभी ने उत्साह वर्धन किया |गौ माता के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति को लेकर जाप एवं हवन किया गया जिसमें कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों, छात्राओं के साथ पालकों ने अपनी आहुति प्रदान की जिसमें शताधिक लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया| कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता अन्ना सपारे एवं अरुण धर दीवान को गौ माता के प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया | द्वितीय चरण मे परीक्षा प्रभारी व्याख्याता विजय पंडा एवं संदीप पांडेय ने गौ विज्ञान परीक्षा सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया| विकासखंड के ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के छात्राओं पालकों की उपस्थिति कार्यक्रम मे देखी गयी |कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पंडा ने करते हुए गौ विज्ञान के विविध गतिविधियों को सब के समक्ष रखा | मंगलेश्वर महंत दिलीप पटेल तिलोक चक्रधारी लिंगराज बेहरा एवं पर्यवेक्षक शिक्षकों की उपस्थित सराहनीय रही |इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वल्पाहार एवं खिचड़ी प्रदान किया गया |



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button