Big StoryNational

राॅकेट की गति से चल रही है विष्णु सरकार : प्रधानमंत्री मोदी

भ्रष्टाचार और नक्सलवाद पर सख्ती सराहनीय



रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की खूब सराहना की। सरगुजा में उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को पूरे अंक देते हुए कहा कि साय सरकार रॉकेट की गति से काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी के मुख से निकले ये शब्द निश्चित रूप से “विष्णु के सुशासन की सरकार” के लिए उत्साहवर्धक साबित होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीएम विष्णुदेव साय को अपना साथी और भाई कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाई विष्णुजी विकास के लिए बहुत तेजी से काम कर रहे हैं।

अभी ज्यादा समय नहीं हुआ, बहुत कम समय में उन्होंने रॉकेट की गति से सरकार चलाई है। साय सरकार की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने कम समय में साय सरकार ने धान पर किसानों को दी हुई गारंटी पूरी कर दी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी अब ज्यादा पैसा मिलेगा और तेंदूपत्ता की खरीद भी तेजी से होगी। यहां की माताओं को भी महतारी वंदन योजना से लाभ हुआ है, साथ ही उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ में जिस तरह कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है, ये पूरा देश देख रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सक्ती के जेठा की सभा में साय सरकार की कामयाबी का जिक्र करते हुए भूपेश सरकार की नाकामी बताई, उन्होंने साय और बघेल सरकार के बीच अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जनहित के सारे काम रोक दिए थे, लेकिन अब विष्णुदेव साय जी हैं तो सारे काम मुझे पूरे करने हैं। उन्होंने साय सरकार के पूरी टीम की तारीफ की और कहा कि छत्तीसगढ़वासियों के लिए हमने जो गारंटी दी थी, उसे हमारे नए मुख्यमंत्री भाई विष्णुदेव साय और उनकी टीम ने आते ही ‘कमाल’ कर दिया। सरकार में आते ही प्रमुख गारंटियों को प्राथमिकता से पूरा किया। प्रधानमंत्री के “भाई” जैसे आत्मीयता भरे शब्द साय सरकार पर भरोसे का प्रतीक है। यह बताता है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के भरोसे पर खरी उतरी है।
सांय सांय लिए फैसले
स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विष्णु की सरकार के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं, उन्होंने सार्वजनिक रूप से जनता के बीच सकारात्मक समीक्षा कर यह साफ कर दिया। यह भी सही है कि महज सौ दिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ मे जिस तरह से ‘सांय सांय’ फैसले लिए हैं, उससे विष्णुदेव साय की छवि ‘कामकाजी मुख्यमंत्री’ के रूप मे निखरकर आई है। पूत के पांव पालने में कहावत की तर्ज पर विष्णु सरकार ने जो बेहतरीन आगाज किया है, उसका अंजाम छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता के लिए बेहद सुकून भरा होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button