National

चलो संसद’ मार्च पर दिल्ली पुलिस सख्त, कहा- न अनुमति मांगी गई, न दी गई

20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मार्च के लिए न तो कोई अनुमति मांगी गई है और न ही किसी प्रकार की अनुमति दी गई है। पुलिस का कहना है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में किसी भी अनधिकृत प्रदर्शन या मार्च की अनुमति नहीं होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस ने संसद भवन और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा।
यह मार्च CJP (Cockroach Janta Party) द्वारा आयोजित किए जाने का दावा किया जा रहा है। आंदोलन को समर्थन दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी संदेश में लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है। वांगचुक फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और संसद सत्र के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना चाहते हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button