Big StoryNational

हिंदू चार बच्चे पैदा करें, दो अपने पास रखें, एक को सनातन व दूसरे को देशसेवा में लगाएं

पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा, प्रेम का नहीं, लव जिहाद का विरोध




रायपुर।
कुबेरेश्वर धाम वाले पं. प्रदीप मिश्रा इन दिनों अमलेश्वर में शिव महापुराण की कथा का वाचन कर रहे हैं। कल यानि दो जून को उनकी कथा का अंतिम दिन है। आज कथा शुरू होने से पहले पं. प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बड़ी बात कही है। पं. प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने ये भी बताया है कि क्यों जरूरी है चार बच्चे पैदा करना क्यों जरूरी है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है कि हिंदू धर्म के लोग चार बच्चे पैदा करें। इन चार बच्चों में से दो को अपने पास रखें, एक को सनातन सेवा में और एक को राष्ट्र सेवा में लगाएं। उन्होंने आगे कहा कि एक ही बच्चा होगा तो किसे अपने पास रखेंगे और किसे धर्म रक्षा में देंगे। उन्होंने लव मैरिज को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़कियों को लव मैरिज नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि प्रेम का विरोध नहीं है, लेकिन लव जिहाद का विरोध है। उन्होंने प्रेम विवाह का समर्थन करते हुए कहा कि प्रेम विवाह हो, लेकिन वर कन्या के योग्य हो। माता- पिता की सहमति भी होना जरूरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button