CG News

SIR पूरा होने के बाद Form 6 में बदलाव, ECINET से हटाया गया अतिरिक्त घोषणा पत्र

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाता पंजीकरण से जुड़े Form 6 में बदलाव किया है। जिन राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां ऑनलाइन Form 6 से SIR से संबंधित अतिरिक्त घोषणा को हटा दिया गया है।


नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए होता है Form 6
Form 6 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं का नाम शामिल कराने के लिए किया जाता है। SIR के दौरान इस फॉर्म में एक अतिरिक्त घोषणा जोड़ी गई थी। अब SIR पूरा होने वाले राज्यों में इसे ECINET पोर्टल से हटाया जा रहा है।

SIR जारी राज्यों में फिलहाल बदलाव नहीं
जिन राज्यों में SIR की प्रक्रिया अभी चल रही है, वहां Form 6 में संबंधित घोषणा अभी उपलब्ध है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR अवधि समाप्त होने के बाद सामान्य प्रक्रिया में निर्धारित कानूनी फॉर्म का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या है SIR?
SIR यानी Special Intensive Revision मतदाता सूची की विशेष समीक्षा प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और पात्र मतदाताओं से जुड़ी जानकारी का सत्यापन करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button