CG NewsCrime

रायपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुरानी रंजिश में गला दबाकर की हत्या

दो आरोपी गिरफ्तार कमल विहार में वारदात को दिया अंजाम, गटर में फेंका शव; जले कपड़े और एक्टिवा भी बरामद


रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र से लापता युवक निरंजन पाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राजा नायडू और विनोद दांडेकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, निरंजन पाल 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे से लापता था। परिजनों की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान राजा नायडू से मिले सुराग के आधार पर विनोद दांडेकर की संलिप्तता सामने आई।जांच में पता चला कि करीब 10 साल पहले अपने बेटे की हत्या में निरंजन के शामिल होने के संदेह को लेकर विनोद उससे रंजिश रखता था। इसी के चलते दोनों आरोपियों ने निरंजन को कमल विहार सेक्टर-13 बुलाया। वहां शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए मृतक के कपड़े जलाकर शव गटर में फेंक दिया और उसकी एक्टिवा बाकल नदी के पास छिपा दी।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव, जले हुए कपड़े और एक्टिवा बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी राजा नायडू तेलीबांधा थाने का गुंडा-बदमाश है। दोनों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button