April 26, 2026

CCPL : रायपुर रायनोस ने राजनांदगांव पैंथर्स को 109 रनों से रौंदा

0
06

प्लेयर ऑफ द मैच : अमनदीप खरे

औरेंज कैप : अमनदीप खरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग में आज के पहले मुकाबले में रायपुर रायनोस ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए राजनांदगांव पैंथर्स को 109 रनों से करारी शिकस्त दी। आज रायपुर रायनोस तथा राजनादगांव पैंथर्स के मध्य शहीद वीर नारायणसिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेले गए रोमांचक मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से करते हुए अमनदीप खरे ने प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया। राजनांदगांव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। रायपुर रायनोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 211रन बनाये।



सुपर स्ट्रायकर और मोस्ट सिक्सेस : शाहबान खान

रायपुर रायनोस की ओर से अननदीप खरे ने 88 रन और हर्ष शर्मा ने 50 रन की पारी खेली। शाहबानखान ने भी 18 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। वहीं राजनादगाव पैंथर्स की ओर से सत्यम दुबे ने 3 ओवरों में 53 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये ।

परफेक्ट कैच : धनंजय नायक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स ने 16.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 102 ही रन बना सकी। राजनादगांव पैथर्स की ओर से संजित देसाई ने सर्वाधिक 34 रनों का योगदान दिया। रायपुर रायनोस की ओर से आशीष चौहान, सुमित रुईकर, अरीन द्विवेदी, प्रशांत साई पैकरा तथा अभिषेख खरे ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

आज के स्टार प्लेयर

प्लेयर ऑफ द मैच : अमनदीप खरे

औरेंज कैप : अमनदीप खरे
मोस्ट सिक्सेस : शाहबान खान
सुपर स्ट्रायकर : शाहबान खान
परफेक्ट कैच : धनंजय नायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *