April 26, 2026

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अंतर्गत सेजेस रायकेरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर किए गए पौधारोपण

0
77

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। जिला प्रशासन रायगढ़, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशानुसार प्राचार्य एस. के. करण के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के स्वयंसेवकों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यालय परिसर पर मां और पृथ्वी के प्रति सम्मान स्वरूप सभी ने मिलकर छायादार, फलदार पौधों का रोपण किया गया एवं पूर्व में रोपित सभी पौधों के आसपास साफ-सफाई किया गया, एवं पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया।



प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र समान होता है इसिलिए वृक्षारोपण कर हमें आने वाली पीढियों को संकटों से बचाना है। राष्ट्रीय सेवा योजना रायकेरा के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल ने कहा कि इस वर्ष सघन वृक्षारोपण कर प्लास्टिक प्रदूषण को दूर करना हमारा मुख्य उद्देश्य है ।

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में खेम सिंह राठिया, कु.यमुना बरिहा, मुरलीधर साहू, रमन गुप्ता, सीता राठिया, विमला एक्का, रजनी तिग्गा, हितेश्वर निषाद,जग्गू राठिया, सविता महंत, ललित सिदार एवं रंजना सिदार की सहभागिता रही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *