घर में लगाए बगीचा और इनाम पाने के लिए 5 दिसंबर तक भेजें वीडियो
‘प्रकृति की ओर सोसाइटी’ द्वारा निःशुल्क गृह उद्यान प्रतियोगिता का आयोजन
रायपुर। ‘प्रकृति की ओर सोसाइटी’ के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी व सचिव निर्भय धाडीवाल ने बताया कि ‘प्रकृति की ओर सोसाइटी’ द्वारा एक निःशुल्क गृह उद्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित श्रेणियां शामिल हैं:-
1. बड़े उद्यान, 2. मझले उद्यान, 3. छोटे उद्यान, 4 .छत पर बागवानी
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे एवं प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को ग्रीन अवार्ड से सम्मानित करने के अलावा बेबीलॉन कैपिटल द्वारा गिफ्ट कूपन प्रदान किए जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार 9,10, और 11 जनवरी 2026 को ‘प्रकृति की ओर सोसाइटी’, उद्यानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, जिंदल स्टील लिमिटेड, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, आईजीकेवाय, नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय फल-फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के दौरान प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उद्यान प्रतियोगिता प्रभारी से संपर्क करे: मनीषा त्रिवेदी 9425509229 ,डी.के. तिवारी 9826151825 कर सकते हैं।
पंजीयन प्रक्रिया: प्रतिस्पर्धी अपने पूरे नाम, पते, बागवानी के चार फोटोग्राफ और 1 मिनट के वीडियो को 5 दिसंबर 2025 तक व्हाट्सएप नंबर 6265783779 पर भेज सकते हैं।

