Big StoryRaigarh

फर्जी पुलिस बनकर महिला को फंसाया, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी (31) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रायगढ़ की एक महिला का विश्वास जीता और शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला की जानकारी के बिना उसके अंतरंग फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने इन्हीं फोटो-वीडियो को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से सोशल मीडिया और झूठी पहचान के झांसे में न आने तथा अनजान व्यक्तियों पर बिना सत्यापन विश्वास नहीं करने की अपील की है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button