gharghoda

धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह ने लिया बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद



घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया जी ने अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के संस्थापक बाबा प्रियदर्शी राम जी का दर्शन लाभ प्राप्त किया। लालजीत राठिया ने क्षेत्र वासियों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। लालजीत सिंह ने बाबा प्रियदर्शी राम जी का दर्शन प्राप्त कर अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के स्थापित उद्देश्यों को सभी को अपने व्यवहारिक जीवन में उतारे जाने की आवश्यकता भी जताई। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मानवसेवी गतिविधियों का लाभ पूरे अंचल की जनता को निरंतर मिल रहा है।पूरे अंचल के लोगो को बनोरा आश्रम जीवन की मूलभूत आवश्यकता निःशुल्क चिकित्सा शिक्षा की सुविधाएं मुहैया करा रहा रहा। नब्बे के दशक में स्थापित बनोरा आश्रम जन जीवन मे बड़े बदलाव का बड़ा माध्यम साबित हो रहा है। विधायक लालजीत ने कहा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के आशीर्वचन से आज आधुनिकता के इस दौर में सामाजिक बदलाव का बड़ा माध्यम साबित हो रहा है। बनोरा एक ऐसी आध्यात्मिक पाठशाला है जिसमे मानव सांसारिक जीवन में मौजूद लोभ मोह माया के बंधन से दूर रहने की शिक्षा हासिल करता हैं। बनोरा मानव की गढ़ने की पाठशाला भी है। वही आश्रम परिसर में स्थित भगवान राम विद्या मंदिर स्कूल भी ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बच्चो को संस्कारवान बनाने में महत्पूर्ण भूमिका निभा रहा है। दशकों से बनोरा आश्रम सेवा के उच्च आदर्श की मिशाल पेश करने में सफल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button