April 26, 2026

राजधानी में एक दिवसीय “सीता” प्रदर्शनी का आयोजन

0
88

प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे ज्वेलरी, साड़ी, गिफ्ट आइटम्स और आकर्षक सजावटी सामान उपलब्ध रहे



रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स सोसाइटी के क्लब हाउस में आज एक दिवसीय “सीता” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,उक्त जानकारी देते हुए आयोजिक ममता टावरी एवं शिनी श्री कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया। इस मौके पर राजधानीवासियों के लिए रोमांचक गेम भी आयोजित किए गए । वही बड़ी वैरायटी में शादी समारोह के लिए डिजाइनर और आकर्षक गहने भी उपलब्ध रहे। आयोजकों ने बताया कि एक ही छत के नीचे जेवेलरी,साड़ी, गिफ्ट एटम्स, कॉस्मेटिक,कान्हा पोशाक सहित विभिन्न प्रकार के सजावट के समान कम दामों पर उपलब्ध रहे। श्रीमती टावरी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है,साथ ही ग्राहकों को उच्च स्तरीय खूबसूरत सामानों को कम दरो में उपलब्ध करवाना है।आयोजन से एकत्रित हुई धन राशि को चैरिटी के माध्यम से जरूरतमंदों तक सेवा कार्य कर पहुंचाया जाएगा। यह आयोजन समाजसेवा एवं सहयोग की भावना से आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *