gharghoda

घरघोड़ा में शान से लहराया तिरंगा

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। तहसील मुख्यालय घरघोड़ा में गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय उत्सव पर शासकीय अशासकीय संस्थानों में, कार्यालय , विद्यालयों में धूमधाम से तिरंगा झंडा फहराया गया। विद्यालयों में राष्ट्रीय उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।तहसील मुख्यालय जयस्तंभ चौंक ,जनपद पंचायत , कारगिल चौंक सहित अन्य कार्यालय सहित विद्यालयों में कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्साह का वातावरण देखा गया।



शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा के नन्हे छात्राओं द्वारा रंग बिरंगे परिधानों के साथ सुसज्जित होकर भारत माता , सुभाष चंद्र बोस, जवाहर लाल नेहरू, मदर टेरेसा, छत्तीसगढ़ महतारी,रानी लक्ष्मी बाई कल्पना चावला आदि सहित फैंसी ड्रेस में दर्जनों छात्राओं ने जयस्तंभ चौंक में उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं आकर्षण के केंद्र रहे।इस प्रकार नगर के अन्य विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button