Big Story

अमित शाह 22 को आएंगे , चुनावी रणनीति पर लेंगे बड़ी बैठक

रायपुर । दिल्ली में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व छत्तीसगढ के प्रभारी महासचिव ओम माथुर के बीच ड़ेड घण्टे तक चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ दौरा करने के बाद दिल्ली गए ओम माथुर ने प्रदेश के राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया। इस बैठक में चुनावी रणनीति के रोड तैयार करने गंभीरता से विचार विमश किया गया।
डेढ़ घण्टे चली बैठक में भाजपा की संगठन की सक्रियता प्रदेश के भूपेश सरकार के कामकाज आगामी दिनों केन्द्रीय नेताओं के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे को अंतिम रूप दिया गया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे है। दोपहर बाद रायपुर पहुंच कर अमित शाह पार्टी के नेताओं से चुनावी रणनीति केा लेकर बैठक लेंगे। विभिन्न मोर्चा संगठन व समितियों के कार्यो की समिक्षा कर आगामी चुनाव की रणनीति बनाएगें रात्रि विश्राम की संभावना है। इस बैठक में छत्तीसगढ के सभी चारों प्रभारी व प्रदेश के सभी दिग्गज नेता को आंमत्रित किया गया।
…………………….



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button