May 23, 2026

कन्या शाला घरघोड़ा मे “वर्ल्ड एनवायरमेंट डे” से पहले “मिशन लाईफ” का आयोजन

0
कन्या शाला घरघोड़ा मे “वर्ल्ड एनवायरमेंट डे” से पहले “मिशन लाईफ” का आयोजन

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला घरघोड़ा मे ऊर्जा बचत एवं सरंक्षण के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | वर्ल्ड एनवायरमेंट से संबन्धित एक दिवसीय जन चेतना कार्यक्रम मे छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाते हुए प्राकृतिक ऊर्जा के प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया |पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम प्रीति सिंह ठाकुर एवं पूजा बारीक द्वितीय इशिका समर तृतीय खुशी चौहान एवं निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम अर्पिता बेहरा द्वितीय मुस्कान डनसेना तृतीय दिव्या चौहान रहीं |कार्यक्रम को विद्यालय के व्याख्याता संदीप पांडेय विजय पंडा संतोष साव सहित शिक्षक विजय पंडा ने सम्बोधित करते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं भविष्य के प्रति संवेदनशील होकर ऊर्जा बचत के क्षेत्र मे कार्य करने की बात कही |प्रतिभागी विजेता छात्राओं के साथ समस्त छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया |समर कैम्प के दौरान आयोजित कार्यक्रम से छात्राओं की दक्षता मे अभिवृद्धि होगी एवं अनुभव का लाभ मिल सकेगा |



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *