Big StoryEntertainment

पहली बार लीड रोल में नजर आएंगी नोरा फतेही

मुंबई। एक्ट्रेस नोरा फतेही पहली बार पर्दे पर मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। नोरा फतेही ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में बतौर लीड काम करने का मौका नहीं मिला। हालांकि, अब एक्ट्रेस को बतौर लीड पहली फिल्म मिल गई है। नोरा फिल्म क्रैक में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। नोरा की फिल्म क्रैक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फोटो शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, क्रैक की शूटिंग खत्म हो गई है। पूरी टीम के साथ मेरा अनुभव बेहद खास रहा। मुझे लीड रोल में लेने के लिए आदित्य दत्त, विद्युत जामवाल और पूरी टीम को धन्यवाद। मैंने बहुत कुछ सीखा है और मैं इस फिल्म को दुनिया द्वारा देखे जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button