gharghoda

महापुरुषों की प्रतिमा का अपमान करने वालों पर हो देशद्रोह का केस: गनपत चौहान

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ मुख्यालय से सटे न्यायालय परिसर के समीप स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का कुछ अराजक तत्वों द्वारा अपमान किया गया। इस अशोभनीय हरकत से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है यह घटना ना केवल संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान है बल्कि सामाजिक समरसता पर सीधा हमला भी है यह घटना एक सुनियोजित साजिश मानी जा रही है जिसका उद्देश्य समाज में वैमनस्यता फैलाना और समुदायों को भड़काना है | बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के अपमान से लोगों आक्रोश है। समाजसेवी गनपत चौहान ने इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चेहरे बेनकाब करे और उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। इस घटना की जानकारी मिलते ही चौहान समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से मोहन चौहान, गंगाराम चौहान, घासीराम चौहान, करमसिंह चौहान, अमरनाथ चौहान, सिरोत्तम चौहान, नोहर चौहान और सैकड़ों सामाजिकजनों ने एकजुट होकर इस कृत्य की कड़ी निन्दा की है उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।
दोषियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी : गनपत चौहान ने यह भी कहा कि यह घटना सामाजिक एकता के खिलाफ एक गंभीर षड्यंत्र की गई है। राज्य सरकार की यह नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी भी बनती है वह दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर समाज को न्याय प्रदान करें और ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति को रोकने ठोस कदम उठायें ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button