Big Storygharghoda

घरघोड़ा में भारतीय जनता पार्टी मंडल की भव्य आभार रैली, नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य आभार रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत कारगिल चौक से होकर जय स्तंभ तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। पूरे मार्ग में पार्टी के झंडे, बैनर और नारों से उत्सव जैसा माहौल बना रहा।



नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “संगठन ही शक्ति है” जैसे नारों के बीच रैली आगे बढ़ी। जय स्तंभ पहुंचकर सभा आयोजित की गई, जहां नेताओं ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जनाब शकील अहमद, वरिष्ठ नेता गौरी शंकर गुप्ता, जिला भाजपा सदस्य सुनील सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मुरली राठिया, मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, महामंत्री हंसराज गुप्ता, मालिक डनसेना, नव नियुक्त जिला मंत्री अजजा मोर्चा सोनू सिदार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री बादशाह खान, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भालू उरांव, महामंत्री शशि भूषण ठाकुर, अजजा मोर्चा अध्यक्ष शमय नाथ मांझी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा पैंकरा, किसान मोर्चा भगत राम राठिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जय प्रकाश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा गुरूमीत पोथिवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अंबिका सोनवानी, जिला महिला कार्यकारिणी सदस्य स्नेह लता प्राणिग्रह, रितेश शर्मा, विकास केसरवानी, टिंकु स्वर्णकार, महिला मोर्चा के सदस्यगण, पार्षद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान एवं अन्य वक्ताओं ने संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर नेतृत्व विकसित करने की परंपरा पर प्रकाश डाला। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन महामंत्री हरराज गुप्ता द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button