gharghoda

दीपावली की रात झरियापाली में 52 परियों संग इश्क़ लड़ाते पाँच इश्कजादे गिरफ्तार

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। जिले में दीपावली की रौनक के बीच घरघोड़ा पुलिस ने जुएं के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। थाना घरघोड़ा में पदस्थ प्र.आर. की अगुवाई में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर ग्राम झरियापाली यात्री प्रतीक्षालय में पुलिस ने दबिश दी, जहां कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपए–पैसे की बाज़ी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के आदेशानुसार पुलिस टीम आरक्षक क्रमांक 646 और 921 के साथ तत्काल मौके की ओर रवाना हुई। रेड के दौरान पुलिस की मौजूदगी भांपकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, लेकिन पाँच आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार जुआरियों मे कैलाश दास पिता ब्रजबंधु दास (52 वर्ष) एवं अन्य थे । मौके से पुलिस ने कुल ₹4,650 नकद, 52 ताश की पत्तियाँ और एक चादर ज़ब्त की।



यह कार्रवाई गवाहान की मौजूदगी में की गई। आरोपियों से बरामद कुल ज़ब्त राशि ₹4,650 रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत गिरफ्तार किया। कार्रवाई शाम 5:20 बजे की गई, वहीं 5:40 बजे सभी आरोपियों को थाना लाया गया। बाद में सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उन्हें जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया। थाना घरघोड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई को दीपावली के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कदम बताया है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ, सट्टा और नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। थाना प्रभारी, घरघोड़ा ने कहा – “सार्वजनिक स्थानों पर जुएं जैसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई होगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button